Amazing facts about nature in Hindi
Amazing facts about nature in Hindi. हमारी प्रकृति में कई ऐसी घटनाएं होती है जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है जैसे कि बारिश का होना, मौसम का बदलना. दिन और रात का होना हम इनमें से कई घटनाओं के कारण जानते हैं। लेकिन प्रकृति बहुत ही विशाल और अनोखी है जो कि हमारी सोच से भी परे हैं। हमारे प्रकृति में कई ऐसी घटनाएं आज भी होती हैं जो हमारे लिए रहस्य बनी हुई है। कुछ घटनाएँ इतनी अद्भुत होती है कि हमें सोच में डाल देती हैं। आज मैं आपको प्रकृति के 10 ऐसे ही रोचक तथ्यों के बारे में बताऊंगा।
UNITES STATES OF AMERICA के दो राज्यों Nevada और California के बॉर्डर पर स्तिथ हे डेथवैली(Death valley) नेशनल पार्क. यह उत्तरी अमेरिका का सबसे सूखा इलाका है और यहीं पर मौजूद है रेस ट्रैक पलाया(Racetrack Palaya) जहां पर दुनिया की एक अद्भुत प्राकृतिक घटना होती है। रेस ट्रैक पलाया(Racetrack Palaya) तालाब का सूखा ताल है जो लगभग पूरे साल सूखा और बिना किसी हरियाली के रहता है। यह जगह बिल्कुल समतल है और यहीं पर पत्थर अपने आप बिना किसी इंसान या जानवर के हस्तक्षेप के अपने आप चलते हैं। हालांकि इन पत्थरों को किसी ने चलते हुए नहीं देखा है। पर इन पत्थरों के पीछे, हटने के निशान इनके चलने के सबूत हैं। कुछ पत्थरों के पीछे के निशान कई मीटर लंबे हैं। इस घटना के पीछे जानवरों और इंसानों का हाथ होने से इसलिए भी इनकार किया जाता है क्योंकि इन पत्थरों के पीछे जो निशान है उन निशानों के अलावा यहां पर कोई और निशान नहीं पाया गया है। इस घटना के पीछे कई स्पष्टीकरण देने का प्रयास किया गया है लेकिन कोई भी स्पष्टीकरण इस घटना को पूरी तरह से सुलझाने में असफल रहा है। 2013 में 1 वैज्ञानिकों के समूह ने कुछ पत्थरों पर जीपीएस ट्रैक लगाया और
time-lapse वीडियो के द्वारा इस घटना को कैद करने की कोशिश करी और उन्होंने पाया कि इस इलाके में होने वाली हल्की बारिश के बाद ठंड के दौरान इस तालाब के तल पर बर्फ की पतली परत जम जाती है और जब यह बर्फ पिघलती है, यहां पर फिसलन हो जाती है और तेज हवा का बहाव इन पत्थरों को अपनी जगह से हिला देता हैं। इस घटना का वीडियो भी बनाया है। इस परीक्षा में छोटे पत्थरों का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन बड़े-बड़े पत्थर अपने आप कैसे चल पाते हैं। इस बात का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

Bioluminescence रात को सितारों की तरह चमकता और आकर्षक लगता है, यह एक प्राकृतिक घटना है जो विश्व के कई जगह में देखने को मिलती है। रात होते ही कुछ समुद्र तट पर समुद्र की लहरें नीचे प्रकाश से भर जाती हैं। ऐसा लगता है मानो टिमटिमाते तारे किनारों की तरफ से चले आ रहे हैं। यह प्रकाश कई सदियों तक लोगो को अचंभित करता रहा है। इस प्रकाश का कारण है पानी में मौजूद अति सूक्ष्म(micro organism) जीव plankton जो कि पानी में हलचल होने पर नीले प्रकाश से जगमगाने लगते हैं। इस तरह की घटना Maldives costorica ऑस्ट्रेलिया के तट पर आमतौर से देखी जा सकती हैं।

Tube के आकार का यह बादल आसमान में अद्भुत दृश्य पैदा करते हैं। कई पायलट(pilot) इन्हें आसमान का हाईवे भी कहते हैं। आसमान में लेन(lane) वाली सड़कों का नजारा पेश करते यह बादल हजारों किलोमीटर लंबे भी हो सकते हैं। ऐसे तो यह बादल विश्व के कुछ खास हिस्सों में ही देखे गए है। पर ऑस्ट्रेलिया के गल्फ आफ कार्पेंटारिया(Gulf of Carpinteria) में यह नियमित रूप से देखे जा सकते है और यह बादल सुबह के वक्त बनते हैं। जिस वजह से इनका नाम मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड(Morning glory cloud) रखा गया है। इन बादलो के बनने का कोई स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चला है। पर कहा जाता है कि खाड़ी और पेनिनसुला के बिच जो हवाएं चलती हे उनमें घुमाओ की वजह से इस तरह के बादल पैदा होते हैं।

Arctic और Antractic क्षेत्र में रात को आसमान में रोशनी का अनोखा निर्त्य होता है जिसे अरोरा( Aurora) भी कहा जाता है। आंखों को मंत्र मुक्त कर देने वाली यह रोशनी तब पैदा होती है जब सूरज के इलेक्ट्रिकली चार्जड पार्टिकल(Electrical charged particles) धरती के वातावरण से टकराते हैं। यह ध्रुव के पास आसानी से आमतौर पर साफ मौसम में देखे जा सकते हैं।
क्या आपने कभी आसमान में तीन सूरज देखे हैं, ऐसे ही विचित्र प्राकृतिक घटना है इसे स्न्डोग(Sundog) कहा जाता है। इसमें सूरज के दोनों तरफ प्रकाश के दो गोले होते हैं जो कि सूरज के चारों तरफ मौजूद एक रिंग के किनारों पर दिखाई देती है। यह घटना जायदातर बहुत ठंडे मौसम में होती है जब सूरज की रोशनी वातावरण में मौजूद बहुत ही महीन बर्फ के कण से गुजरती है।यह जायदातर तभी दिखाई देती हे जब सूरज शितिज़ के पास होता हे .

Amazing facts about nature in Hindi
- Zhangye Danxia national geographic park
कलरफुल माउंटेनिया लैंड फ्रॉम(from) चाइना की रंग बिरंगी पर्वत किसी की आर्टिस्टिक कल्पना नहीं है बल्कि यह हकीकत है। यह पहाड़ियां Zhangye Danxia national geographic park का हिस्सा है। यहां की पहाड़ियां अनेक रंगों से ढकी है। जिस वजह से इन्हे रेनबो(rainbow) माउंटेन भी कहा जाता है। इन पहाड़ियों का यह खूबसूरत रंग sandstone और विभिन्न खनिजों के यहां लाखों साल पहले जमा होने की वजह से हैं। यह इलाका चाइना में बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है और दूर-दूर से लोग इन रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखने आते हैं।

- Pink lake hillier, Australia
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट के पास मौजूद यह तालाब अपने आप लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है क्योंकि इस तालाब के पानी का रंग गुलाबी है इस तालाब के। पानी का रंग गुलाबी क्यों है इस बात का कोई ठोस कारण अभी तक नहीं पता चला है पर कहां जाता है। इस तालाब में अति सूक्ष्म जीव मौजूद है और इन जीवो में रेड और ऑरेंज पिगमेंट है जिसकी वजह से इस तालाब का रंग गुलाबी है। ज्यादातर लोग हेलीकॉप्टर या प्लेन से इस तालाब की सुन्दरता को देखने आते हैं, लेकिन अगर आप जमीन पर हैं। आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इस तालाब का पानी खारा है पर यह जहरीला नहीं है तो आप इस तालाब में आराम से तैर सकते हैं।
यह एक प्राकृतिक घटना जिसमें भूकंप के दौरान या भूकंप के पहले या बाद में आसमान में रंग-बिरंगी रोशनी देखी जाती है। इस रोशनी को कई भूकंप के दौरान देखा गया है और कुछ घटनाओं में इन्हें फिल्माया भी गया है। यह रोशनी कैसे पैदा होती है। इस बात का अभी तक स्पष्ट कारण नहीं पता चला है
नॉर्वे की Hessdalen घाटी में 1930 से आसमान में अनजान रौशनी देखे जाने की बात सामने आई है . यह रोशनी कहां से आती है और उनका शोध क्या है। कोई नहीं जानता और ना ही इस रोशनी के पीछे का कारण अब तक पता चला है। 1981 से 1984 के बीच दिसंबर के महीने में इन रोशनियों की बहुत ज्यादा घटनाएं सामने आई थी। लगभग हर हफ्ते 15 से 20 घटनाएं रिकॉर्ड की गई थी। अब यह घटनाएं कम हो गई है। 20 साल भर में सिर्फ 15 से 20 घटनाएं यहां पर रिकॉर्ड की जाती हैं। इन घटनाओं के दौरान आसमान में अलग-अलग रंग की रोशनी देखी जा सकती है। ऐसा लगता है मानो यह रोशनी या आसमान में तैर रही हो।
आसमान में बादलों में चमकती बिजली हम सबने जरूर देखी होगी। लेकिन ज्वालामुखी में पैदा होने वाली बिजली के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। एक स्टडी के मुताबिक जब ज्वालामुखी से पत्थर और धुल का गुब्बार निकलता है तो उनके टकराने से static चार्ज पैदा होता है। जिससे कि बिजली पैदा होती है और ज्वालामुखी गुब्बार में यह विहंगमय दृश्य पैदा होता है।
उम्मीद हे आप सभी लोगो को ये 10 Amazing facts about nature in Hindi पसंद आये होंगे.
Post a Comment
Post a Comment
Please do not enter any spam or abusive language in comment box.